परिवहन मजदूर संघ ने एचआरटीसी वर्कशॉप जसूर में गेट मीटिंग कर सरकार के प्रति जताई नाराजगी

--Advertisement--

Image

परिवहन मजदूर संघ ने एचआरटीसी वर्कशॉप जसूर में गेट मीटिंग कर सरकार के प्रति जताई नाराजगी, संघ के सदस्यों ने सरकार पर पीसमील कर्मचारियों की अनदेखी करने के लगाए आरोप

नूरपुर, देवांश राजपूत

 

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले शनिवार को परिवहन मजदूर संघ ने एचआरटीसी वर्कशॉप जसूर में गेट मीटिंग कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। संघ के सदस्यों ने सरकार पर पीसमील कर्मचारियों की अनदेखी करने के आरोप लगाए और मांग की है कि पीसमील कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया जाए।

 

परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुलेरिया ने बताया कि पीसमील कर्मचारियों के साथ भेदभाव वाला रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में 417 पीसमील कर्मचारियों के लिए पालिसी बनाते हुए उन्हें अनुबंध के दायरे में लाया फिर उन्हें नियमित भी कर दिया।

 

लेकिन उसके बाद सरकार ने 927 पीसमील कर्मचारी तैनात किए, जिनके लिए आज तक कोई पालिसी नही बनाई गई। रोहित गुलेरिया ने कहा कि सरकार इन कर्मचारियों के लिए कोई ठोस नीति बनाए और इन्हें भी पूर्व में रखे गए पीसमील कर्मचारियों की तरह नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि संघ इन कर्मचारियों के साथ खड़ा है और किसी भी सूरत में इन कर्मचारियों से अन्याय नही होने देगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...

हिमाचल में पहली बार बनेगा नया इतिहास, पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगी चुनावी महाजंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं...