परिवहन कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों का करवाएंगे समाधान: उमेश शर्मा

--Advertisement--

Image

सुक्खू सरकार से सर्विस कमीशन भंग होने के चलते एचआरटीसी द्वारा पुर्व की भांति परिचालक भर्तियों को करने की उठाई मांग।

देहरा – शिव गुलेरिया 

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों का समाधान सरकार के साथ मिल बैठकर के करवाया जाएगा।

देहरा में परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक की बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष उमेश शर्मा ने यह शब्द कहे।

उन्होंने कहा कि परिचालकों की वेतन विसंगती, चालकों की कमी, पूर्व सरकार द्वारा लंबित रात्रि भत्ता, ओवरटाइम, अन्य कर्मचारियों के भत्ते तथा चिकित्सा भत्ता जो पूर्व सरकार के द्वारा लंबित पड़े हैं को शीघ्र देने की अपील मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से की जाएगी।

वहीं उमेश शर्मा ने कहा कि जब तक सर्विस कमीशन भंग है तब तक पुर्व की भांति परिचालकों की भर्ती स्वयं एचआरटीसी करे ताकि परिचालकों की कमी से जूझना न पड़े। वहीं इस मौके पर देहरा इंटक महासंघ कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी गई।

इस कार्यक्रम में देहरा से कांग्रेस नेता व कांग्रेस के प्रदेश ओबीसी प्रवक्ता सुनील कश्यप ने भी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

सुनील कश्यप ने सभी कर्मचारीयों की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का भरोसा भी जताया। प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में यह चुनाव हुए।

जिसमें जिला कांगड़ा की उप- प्रधान वलजीत कौर बतौर चुनाव प्रभारी व महा- सचिव रविन्द्र जाट व जिला कांगड़ा के वरिष्ठ उप-प्रधान संजीव ठाकुर की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ।

उमेश शर्मा ने कहा कि परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक व देहरा में नवगठित कार्यकारिणी सरकार से मिलकर सभी समस्याओं का समाधान करवाएगी। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

वहीं इंटक महासंघ देहरा इकाई की नवनियुक प्रधान ओम कुमार ने बताया कि वह इस नई ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की मांगों को भी उठाया जाएगा।

इंटक महासंघ देहरा इकाई की नवनियुक कार्यकारिणी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...