पत्नी व बच्चों के साथ स्कूटी पर ससुराल जा रहा था व्यक्ति, रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा

--Advertisement--

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी व 2 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ऊना – अमित शर्मा

अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते बीजापुर में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी व 2 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वीरवार देर सायं उक्त स्थल पर एक ट्रैक्टर ट्राॅली ने ओवरटेक करते हुए अम्ब की तरफ आ रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर के दौरान स्कूटी पर सवार दंपति व बच्चे गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं चालक ट्रैक्टर ट्राॅली सहित अम्ब की तरफ फरार हो गया।

हादसे में घायल हुए दंपति व बच्चों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाॅक्टर ने स्कूटी चालक सौरभ धीमान (35) निवासी भैरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी अनुराधा (29) बेटे वीरेन (7) व नविश  (2) उपचाराधीन हैं।

सौरभ धीमान बिजली का काम करता था और वह घर से अपने बच्चों व पत्नी के साथ स्कूटी पर अपने ससुराल हीरानगर (अम्ब) आ रहा था।

डीएसपी अम्ब डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...

काँगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, आवेदन 20 तक

हिमखबर डेस्क वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे,...