पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर रचा षड्यंत्र, पति के खाते से ऐसे निकाले 5.70 लाख रुपए

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पति के बैंक खाते से 5.70 लाख रुपए निकाले जाने के मामले में पुलिस ने महिला व उसके पुरुष मित्र को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

नूरपुर जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने कहा कि कुशल कुमार पुत्र स्वर्गीय मुंशी राम निवासी भड़वार ने 4 सितम्बर, 2022 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी प्रीती कौर ने एक अन्य व्यक्ति को अपने पति के रूप में बैंक में पेश करके 5,70,000 रुपए चैक के माध्यम से निकाल लिए।

पुलिस ने सुरेन्द्र पाल के नेतृत्व में जांच टीम बनाई और आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। विभिन्न स्थानों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने गत 5 जनवरी को आरोपियाें प्रीती कौर व उसके साथी संदीप सिंह पुत्र परविन्द्र सिंह निवासी झिंझाना (यूपी) को चंडीगढ़ के खरड़ से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को नूरपुर की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...