पत्नी को जहर देकर किया जान से मारने का प्रयास, मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उपमंडल आनी के दलाश क्षेत्र की महिला ने अपने पति के ऊपर पानी में जहर डालकर उसकी हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

्पुलिस के अनुसार मीना देवी पत्नी यशपाल निवासी दलाश को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इस दौरान उपचार के बाद डाक्टरों ने महिला की हालत में सुधार लाया।

महिला ने आरोप जड़ा कि उसे उसके पति ने पानी में जहर डालकर पानी पीने के लिए दिया था। अस्पताल में उपचार के लिए जब वह भर्ती थी, तो उस समय भी उसके पति ने उस पर दबाव बनाया और कहा कि वह पुलिस को बयान देकर कहे कि उसने गलती से जहर खाया है।

महिला ने आरोप जड़ा कि उसके पति ने सुबह उसके साथ मारपीट भी की और उसके 4 साल के बेटे को जबरन अपने साथ ले गया। एएसपी संजीव चौहान ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...