पठानकोट-मंडी फोरलेन प्रभावितों को झटका, अब 48 नहीं 14 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मिलेगा मुआवजा

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

पठानकोट-मंडी फोरलेन प्रभावितों को एक और झटका लगेगा। लंबे समय से फैक्टर दो के तहत मुआवजे की मांग के समर्थन में जुटे प्रभावितों के भवनों की मुआवजा दर को बहुत कम कर दिया है। 2018 में जिला प्रशासन व भूमि मुआवजा अधिकारी नूरपुर ने भवनों के लिए मुआवजा दर 59,000, 53,000 तथा 48, 000 प्रति वर्ग मीटर तय की थी, लेकिन अब इसमें भी कटौती की जा रही है।

अब भवनों का मुआवजा 14,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर दिया जाना तय बताया जा रहा है। इस तरह 2018 में जो रेट तय किए थे, उनका पांचवां या छठा भाग भी नहीं मिलेगा। भवन मालिकों में इस कवायद से हड़कंप मच गया है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। परियोजना के पहले चरण में कंडवाल से सियुनी तक कार्य होना है।

इस चरण में करीब एक हजार भवन परियोजना की जद में आएंगे। नूरपुर के तहत कंडवाल, नागाबाड़ी, पक्का टियाला, राजा का बाग, छतरोली, जसूर, जाच्छ, भड़वार, नागनी व जौंटा से ज्वाली क्षेत्र के तहत कोटला क्षेत्र के बाजार प्रभावित हो रहे हैं। फोरलेन मानवाधिकार लोक बाडी ने इस अन्यायपूर्ण करार दिया है।

लोक बाडी के अध्यक्ष राजेश पठानिया ने बताया कि एनएच किनारे की बहुमूल्य जमीन व भवनों का कम मुआवजा देना निंदनीय है। आरोप लगाया कि सरकार फोरलेन अधिनियम 2013 के प्रविधानों की धज्जियां उड़ा रही है। कहा कि सरकार अपने ही राजनीतिक पत्र में फैक्टर दो के लिखित वादे से मुकर रही है।

अनिल सेन, प्रोजेक्ट निदेशक फोरलेन के बोल 

भवन परिसरों के रेट सीपीडब्लूडी के मानकों के अनुसार दिए जाएंगे और अन्य नियम भी लागू होंगे। मुआवजा 14 से 18 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से प्रदान किया जाएगा। जवाली क्षेत्र में अधिगृहित किए भवनों का मुआवजा रिलीज कर दिया है जबकि नूरपुर क्षेत्र के परिसरों की मुआवजा राशि जारी कर दी जाएगी।

यह है फोरलेन की स्थिति

प्रस्तावित पठानकोट-मंडी की मौजूदा दूरी 220 किलोमीटर है। फोरलेन निर्माण से यह दूरी 178 किलोमीटर रह जाएगी। मार्ग में फ्लाई ओवर व बाईपास बनाए जाएंगे। फोरलेन के दोनों ओर से अधिकतम 45 मीटर का क्षेत्र लिया जाएगा। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर पांच मीटर क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण नहीं हो पाएगा। यदि किसी की निजी भूमि है तो वह केवल उसे पार्किंग के लिए ही प्रयोग कर सकता है।

यहां प्रस्तावित हैं फ्लाईओवर व बाईपास

-कंडवाल से जसूर तक फ्लाईओवर बनेगा।

-नूरपुर बाजार में साढ़े पांच किलोमीटर का बाईपास बनेगा।

-कोटला पुल के पास सुरंग बनाने का प्रस्ताव।

-शाहपुर और रैत क्षेत्र में सड़क के ऊपरी क्षेत्र में बाईपास।

-मटौर में बाईपास।

-नगरोटा बगवां में बाईपास

-53 मील, शाहपुर व रैत बाजार नहीं होंगे प्रभावित।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...