पठानकोट चम्बा नेशनल हाइवे पर दो कारों से टकराया टेंकर, बाल बाल बचे सवार

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

पठानकोट चम्बा नेशनल हाइवे मार्ग केरू पहाड़ के समीप एक तेज रफ्तार टैंकर दो कारों से जा टकराया । इस घटना में कार चालक को मामूली चोट आई वहीं दोनों कारों का भारी नुकसान हुआ ।

जानकारी के अनुसार जगदीप सिंह निवासी जालंधर पंजाब जोकि अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ दो कारों में सवार होकर डलहौजी घूमने के लिए रवाना हुए ।

लेकिन जब यह लोग केरू पहाड़ के समीप एक मोड़ पर पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार आ रहे एक तेल टैंकर नंबर एच. आर.-39- डी. 9329 जिसे मनदीप सिंह निवासी आनदपुर साहिब जिला रोपड़ चला रहा था । उक्त टैंकर ने जब मोड़ काटने का प्रयास किया तो तेज रफ्तारी के चलते टैंकर का पिछला हिस्सा दोनों कारों से जा टकराया ।

इस घटना में आगे चल रही कार के चालक जगदीप सिंह को उसकी कार ज्यादा क्षतिग्रस्त होने पर सर पर मामूली चोट आई वहीं दूसरी पीछे चल रही कार को मामूली नुकसान पहुंचा ।

घटना के उपरांत दोनों पक्षों में लगभग एक घंटा बहसबाजी का सिलसिला जारी रहा । लेकिन कुछ देर बहसबाजी करने के बाद टैंकर चालक को अपनी गलती का अहसास हुआ । इसलिए दोनों पक्षों के आपसी समझौते के चलते यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...