पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, जानिए एसआईटी ने कहां से दबोचा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बाथू की अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले में एसआईटी ने तीसरे आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसआईटी ने यूपी के मेरठ से तीसरे आरोपी नदीम को पकड़ा और उसे ऊना लाया गया है। नदीम गुलफाम मोहम्मद का भाई बताया जा रहा है।

गुलफाम मोहम्मद द्वारा ही इन महिलाओं को इस अवैध फैक्टरी में काम पर लगाया गया था। इस अवैध उद्योग में अधिकतर यूपी से संबंधित महिला कामगार थीं, जो मौजूदा समय में जिला ऊना के संतोषगढ़ में किराए पर रहती थीं। एक ही परिवार की 2-2 महिलाएं इस उद्योग में काम कर रही थीं।

इस हादसे के 2 आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं। एक को कोर्ट द्वारा 2 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है तो दूसरे को 14 दिन के ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा गया है।

पीजीआई में उपचाराधीन एक मरीज की हालत गंभीर

पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन 3 मरीजों में से जोशी पुत्र चंद्रपाल निवासी बाथड़ी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे पीजीआई के डाॅक्टरों द्वारा आईसीयू में रखा गया है। इस हादसे में 6 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी और 5 महिलाओं की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हुई थी। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इस मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...