पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

आपदा प्रभावित महिला से किस्त जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग करने के आरोप में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप सामने आने के बाद विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता से मिलकर उसका ब्यान दर्ज किया।

शिकायतकर्ता ने पटवारी के खिलाफ सतर्कता टीम के आईओ को अपना बयान दर्ज कराया। शिकायतकर्ता महिला ने दर्ज बयान में कहा कि उनका मकान बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था। पटवारी राजेश विमल राहत राशि की दूसरी किस्त जारी करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रहा था।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसने पिछले महीने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दे दिए थे और अब वह दूसरी किस्त जारी करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने 22 जनवरी 2024 को सीएम संकल्प सेवा पर भी शिकायत की थी।

जब शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तो सतर्कता टीम मंडी ने तथ्यों के सत्यापन के लिए शिकायतकर्ता से संपर्क किया और आरोपों के आधार पर पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उधर, एएसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...