पंडोह में लगा 4 दिवसीय लंगर, अमृतसर से लंगर लगाने पंडोह गुरुद्वारा पहुंचा संत बाबा का जत्था.

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी के पंडोह में नेशनल हाईवे पर मणिकर्ण आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरु का चार दिवसीय अटूट लंगर लगाया जा रहा है। यह लंगर सेवा अमृतसर से संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले व बाबा सुखविंदर सिंह भूरी वाले सेवादारों की तरफ से लगाया जा रहा है।

जानकारी देते हुए अमृतसर से आए सेवक सरदार तरलोचन सिंह बिट्टू ने बताया कि वो हर साल पंडोह गुरुद्वारा में लंगर लगाते है। यह लंगर मणिकर्ण आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाया जाता है। पंडोह की जनता का भरपूर सहयोग इसमें रहता है। लंगर 4 मार्च से 7 मार्च तक चलेगा। यह गुरु का अटूट लंगर सुबह से रात तक चलेगा।

अमृतसर से लंगर सेवा के लिए लगभग 25 हलवाई व 30 सेवादार पहुंचे है। लंगर के लिए राशन भी अमृतसर से ही गाड़ियों में भर कर लाया जाता है। पूरी श्रद्धा के साथ आए हुए सेवादार सेवा करते है। वाहे गुरु के जयकारों के साथ आने जाने वाले श्रद्धालु लंगर का आनंद ले रहे हैं।

इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान गुरुनाम सिंह ने बताया कि यह जत्था हर साल पंडोह में लंगर लगाते है। इस पुण्य के कार्य के लिए गुरुद्वारा कमेटी इनका धन्यवाद करती है व इनका इस कार्य में सहयोग भी करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...