पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल

--Advertisement--

भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होंगी :  अपूर्व देवगन

मंडी, 3 मार्च – हिमखबर डेस्क

तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में 22 मार्च से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पिति जिलों के लगभग 3000 युवा भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत आयोजित इस रैली में युवाओं का ग्राउंड टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा सेना अधिकारियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये रहे उपस्तिथ

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर, एडीएम डॉ मदन कुमार, भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत, सहायक आयुक्त कुलदीप पटयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...