पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी, पैसे नहीं मिलने पर शातिरों ने रिकॉर्ड फूंका

--Advertisement--

Image

शातिर बैंक के लॉकर को तोड़ने में सफल नहीं हो पाए। बाहर निकलते समय सरकारी रिकॉर्ड को आग के हवाले कर दिया।

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क 

हमीरपुर जिले के लंबलू स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा कार्यालय में शनिवार देर रात सेंधमारी हुई है। शातिरों ने बैंक शाखा कार्यालय की दीवार तोड़कर भीतर प्रवेश किया। लेकिन बैंक शाखा के भीतर नकदी हाथ नहीं लगी।

शातिर बैंक के लॉकर को तोड़ने में भी सफल नहीं हो पाए। शातिरों ने बैंक शाखा से बाहर निकलते समय भीतर रखे रिकॉर्ड को आग के हवाले कर दिया।

बैंक में आग लगते ही फायर अलार्म बजना शुरू हो गया। जिसके बाद इस मामले की दमकल विभाग और पुलिस में सूचना दी गई।

शनिवार देर रात तीन बजे दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

बैंक प्रबंधक ने बताया कि शातिर बैंक में रखी नकदी को चुराने में कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन इस दौरान जरूरी दस्तावेज आग से जल गए।

बैंक लॉकर को भी शातिर कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए। शातिरों की यह करतूत बैंक शाखा के भीतर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

हैरानी की बात है कि बैंक के साथ ही लोक निर्माण विभाग का कार्यालय स्थित है। जहां पर रात को चौकीदार होता है। लेकिन दीवार को तोड़ते समय आवाज को चौकीदार नहीं सुन पाया।

उधर हमीरपुर थाना के प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लोगों के बैंक के भीतर घुसने की फुटेज है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...