पंचायत सुलपुर जबोठ में आज 74 वां हिमाचल दिवस झंडा फैहराकर बड़ी सादगी-पूर्वक मनाया गया ! 

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की बल्द्धाडा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ में आज 74 वां हिमाचल दिवस झंडा फैहराकर बड़ी सादगी-पूर्वक मनाया गया !

प्रधान रवि राणा ने अपने सम्वोधन में कहा की 15 अप्रैल का दिन हिमाचल के इतिहास में अपना विशेष महत्व रखता है। इस दिन को हर साल हिमाचल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया था। 1 नवम्बर, 1956 को हिमाचल प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया।

तथा 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। हिमाचल प्रदेश को भारत का 18वां राज्य बनाया था।

इस बार देश में कोरोना महामारी के चलते 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस को सादगी पूर्वक मनाया जा रहा है।

हिमाचल दिवस के इस मौके पर प्रधान रवि राणा और समस्त कार्यकारिणी ने अहम फैसला लिया की कोरोना महामारी के चलते कोविड-19 टेस्ट के बिना दुसरे राज्यों से आने बालों की सख्त मनाही रहेगी ! और कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को और अधिक जागरूक किया जायेगा !

इस मौके पर प्रधान रवि राणा , उप-प्रधान कुलवीर सिंह , पंचायत सचिव राकेश कुमार , पंचायत चौकीदार मनोहर लाल ,वार्ड मेंबर पवन कुमार,देश राज , हंस राज, अर्पणा देवी, ममता देवी, नर्वदा देवी , बबली देवी और अन्य गण-मान्य लोग उपस्थित रहे !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...