पंचायत मनेई में शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

--Advertisement--

शाहपुर – अमित शर्मा

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत मनेई के पंचायत घर के प्रांगण में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ग्राम पंचायत प्रधान निशा देवी ने बताया कि इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पूर्व सैनिकों, ग्राम वासियों तथा बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रधान ने स्थानीय पंचायत के शहीद दूलो राम के पौत्र विनय कौंडल व शहीद त्रिलोक सिंह के पुत्र राजकुमार को शॉल टोपी व हार पहना कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कौरव सैनिक निर्मल सिंह, क़तक चंद, उत्तम चंद, किशन चंद, मेहर सिंह, फौजा सिंह, बलदेव सिंह, कर्मचंद, वीरेंद्र राणा, प्रताप पटियाल, कैप्टन चैन सिंह, साईंदास, आत्माराम, मसद्दी राम, सहित पंचायत ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। साथ हज समस्त ग्राम वासियों ने शपथ भी ली।

वहीं पंचायत प्रधान निशा देवी ने बताया कि हमें अपने वीर सैनिकों का सम्मान करना चाहिए उनके बलिदानों को याद रखना चाहिए और हमेशा अपने देश के प्रति सच्ची ईमानदारी रखनी चाहिए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पलक झपकते ही हुआ दर्दनाक हादसा! चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, एक की मौत, 2 घायल

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन के अर्की के भराड़ीघाट के...

ITBP जवानों को मिलेगा पहाड़ी भेड़-बकरी का स्थानीय मांस, किनफेड से हुआ MoU

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज...