पंचायत प्रधान की सारी शक्तियां उपप्रधान को सौंपने के बाद राम भक्ति के मार्ग पर चलीं सपना

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

ब्लॉक परागपुर की पंचायत डाडासीबा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां की प्रधान सपना देवी ने एक साल के लिए अपनी सारी शक्तियां उपप्रधान को सौंपने के लिए बीडीओ को पत्र लिखा है।

बताया जा रहा है कि पंचायत प्रधान ने लिखित रूप में कहा है कि वह एक वर्ष के लिए रामभक्ति के लिए जा रही हैं। इस कारण उनका पंचायत की बैठकों तथा अन्य कामकाज के लिए जाना असंभव है।

विभाग के पास इस तरह का पहला मामला आया है, जब किसी पंचायत प्रधान ने एक वर्ष की छुट्टी की मांग की हो। विभाग ने प्रधान के पत्र पर प्रधान की समस्त शक्तियां उपप्रधान परमेश्वरी दास को प्रदान करने के लिए कार्यवाही आरंभ कर दी है।

खंड विकास अधिकारी विकास खंड परागपुर कंवर सिंह ने इस बाबत जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा के साथ डाडासीबा ग्राम पंचायत की सचिव निशा रानी को भी पत्र प्रेषित कर दिया है।

अब डाडासीबा पंचायत में पंचायत प्रधान का कार्य उपप्रधान परमेश्वरी दास संभालेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...