पंचायत चुनावो में लगाया 15000 का टेंट, अब पैसो के लिए कभी सचिव तो कभी प्रधान के लगा रहा चकर

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

इस साल जनवरी माह में हुए पंचायत चुनावों में यूं तो अधिकतर मतदाता तरह-तरह के चुनावी तोहफे पाकर खुश रहे लेकिन एक युवक ऐसा भी है जिसको इस चुनावों में ऐसी तकलीफ मिली है जो उसे कभी भूल नहीं पाएगी। यह युवक पेशे से टैंट का काम करता है और पंचायती राज चुनावों में उसने हरोली उपमंडल की एक पंचायत में चुनावी प्रक्रिया के दौरान टैंट सहित अन्य व्यवस्थाएं की थीं।

उसके द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर गांव में वाहावाही तो कोई और ले गए लेकिन अब उसको इन व्यवस्थाओं की लगभग 15000 रुपए की अदायगी करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।लगभग 15,000 रुपए का बिल लेकर उक्त टैंट सर्विस करने वाला युवक कभी पंचायत सचिव के पास धक्के खा रहा है तो कभी पंचायत प्रतिनिधियों के पास।

युवक की माने तो अपनी बिल अदायगी को लेकर वह पंचायत सचिव के पास जाता है तो वह जवाब देता है कि अदायगी पंचायत का तत्कालीन प्रधान करेगा। तत्कालीन प्रधान के पास जवाब मिलता है कि सामान के बिल अदायगी का जिम्मा पंचायत का होता है तो पंचायत सचिव ही अदायगी करेगा।

मौजूदा महिला पंचायत प्रधान के पास जाने पर जवाब मिलता है कि उनके कार्यकाल में यह सामान आर्डर नहीं किया गया था लिहाजा वह उसकी अदायगी नहीं करवा सकती हैं। इतने धक्के खाकर अपने 15 हजार पाने के लिए युवक अब उच्च स्तर पर शिकायत का मन बना चुका है।

यहां तक की उसने सोशल मीडिया पर बिल सार्वजनिक करते हुए उसको बिल अदायगी करवाने का आग्रह भी किया है। नवीन कुमार ने कहा कि उसके पास सामान लगवाने के लिए आर्डर करने वालों की रिकार्डिंग सहित अन्य तथ्य मौजूद है। इन सब तथ्यों सहित मुख्यमंत्री सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के पास अब शिकायत दी जाएगी।

बी.डी.ओ. हरोली के बोल

इस संबंध में बी.डी.ओ. हरोली अतुल पुंडीर का कहना है कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है लेकिन शिकायत आने पर सभी तथ्यों की पड़ताल करके आगामी कदम उठाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...