पंचायत चुनावों के लिए सभी 125 पोलिंग पार्टियां रवाना।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत, 15 जनवरी

निर्वाचन अधिकारी(एसडीएम)डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने जानकारी दी है कि पंचायतों के लिए तीन चरणों मे 17, 19 तथा 21 जनवरी को होने वाले चुनावों हेतु आज शुक्रवार को नूरपुर विकास खंड के अंतर्गत सभी 51 पंचायतों के लिये तैनात सभी 125 पोलिंग पार्टियों को पुलिस सुरक्षा के बीच परिवहन निगम की विशेष बसों के द्वारा मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी।

सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इन पोलिंग पार्टियों में कुल 500 पीठासीन व मतदान अधिकारी चुनावी डयूटी हेतु नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त हर टीम के साथ दो-दो पुलिस जवान तैनात किये गए हैं। उन्होंने बताया कि सुगम, निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशासन द्वारा पूरे इंतजाम किये गए हैं ।

उन्होंने बताया कि साधारण, संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के हिसाब से जवानों की तैनाती की गई है। उन्होंने सभी पीठासीन, मतदान अधिकारिओं तथा पुलिस जवानों को रवाना करने पर लोकतंत्र के इस महापर्व में डयूटी देने के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपना वोट जरूर डालने की अपील की है।

  ये रहे मौजूद

इस मौके पर डीएसपी अशोक रतन, तहसीलदार सुरभि नेगी, बीडीओ डॉ रोहित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएसईबीएल कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन की मांग, विधायक केवल सिंह पठानियां को सौंपा ज्ञापन

शाहपुर, 12 अगस्त - नितिश पठानियांहिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत...

राजाओं के पैरों की शान, रानियां भी थीं दीवानी; अब दुनिया में छा रही चंबा की मशहूर चप्पल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के चम्बा की ऐतिहासिक पहचान...

चंबा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, दो बच्चों की मां हिरासत में

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...