पंचायत घर को मधुशाला बनाने के मामले में 2 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी।

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

विकास खंड गोहर के अंतर्गत सराज की ग्राम पंचायत शरण के पंचायत कार्यालय को मधुशाला बनाने के मामले में विभाग ने 2 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, जिससे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। खबर छपते ही प्रशासन हरकत में आया और कर्मचारियों के अनुशासनहीन रवैये पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सरकारी कार्यालय को जश्न का अखाड़ा बनाने पर विभाग की जनता के बीच खूब किरकिरी हो रही है तथा कई लोग इसकी भत्र्सना कर रहे हैं।

बता दें कि शरण पंचायत कार्यालय में पूर्व प्रतिनिधियों ने सचिव का जन्मदिवस बनाने के लिए पंचायत घर को ही मधुशाला बना दिया और इसके वीडियो व फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए तथा मनोरंजन का लाइव भी किया गया। जब लोगों ने सोशल मीडिया पर यह सब देखा और कमैंट शुरू किए तो आईडी धारक ने सारे फोटो और वीडियो प्रोफाइल से हटा लिए। हालांकि कई लोगों ने इसके स्क्रीन शॉट सेव कर लिए, जिसके चलते यह मामला सामने आया।

खंड विकास अधिकारी गोहर निशांत शर्मा ने बताया कि मामले में विभाग ने ग्राम पंचायत शरण और ग्राम पंचायत कांडा बगस्याड़ के दोनों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। जवाब न मिलने की सूरत में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में IAS अफसरों की संख्या घटाएगी सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बोले- नहीं चाहिए अधिकारियों की फौज

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल...

पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा?’ राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

हिमखबर डेस्क भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा...

वैल्डर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 22 को

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़...

युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष; कार्रवाई की मांग

हिमखबर डेस्क शीला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक...