पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सचिवालय में संभाला कार्यभार, बोले

--Advertisement--

Image

शिमला, 12 जनवरी – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु द्वारा कैबिनेट के गठन के बाद देर शाम विभाग भी आवंटित कर दिए गए है। कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह को पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेवारी दी गई है। विभाग मिलने के बाद वीरवार को अनिरुद्ध सिंह कार्यभार संभालने सचिवालय पहुंचे।

सचिवालय के बाहर समर्थकों ने उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। जिसके बाद कमरा नं. 321 में पूजा अर्चना करने के बाद कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेवारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि आजादी के पहली बार कसुम्पटी को मंत्री मिला है। ये सौभाग्य कसुम्पटी की जनता ने उन्हें दिया है। कसुम्पटी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेवारी उन्हें दी गई है। प्रदेश के बहुत से हिस्से ग्रामीण क्षेत्रों में आते है व ज्यादा फंडिंग भी केंद्र से विकास कार्यों के लिए मिलती है। इस विभाग में काम बहुत है और वे निष्ठा से विभाग में काम करेंगे।

विभागों में किस तरह से काम होगा इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यो के लिए समय सीमा तय की जाएगी। किसी भी तरह का ढुलमुल रवैया सहन नहीं किया जाएगा। सभी विभागों में टारगेट तय होंगे।

वहीं, भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज हो गया है, लेकिन प्रदेश में विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा।

13 जनवरी को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। जिसमें ओपीएस बहाली की जाएगी। साथ ही कांग्रेस ने जो दस गारंटियां दी है उन्हें भी पूरा किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...