पंगवाल स्नो फेस्टिवल के तीसरे दिन किलाड़ के राम लीला मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग

चलो चंबा अभियान के तहत पंगवाल स्नो फेस्टिवल के तीसरे दिन पांगी मुख्यालय किलाड़ के राम लीला मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।

आवासीय आयुक्त बलवान चंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष हाकम राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर हाकम राणा ने प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस फेस्टिवल को हर साल मनाया जाए ताकि स्थानीय संस्कृति को उजागर किया जा सके और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता रहे। उन्होने फेस्टिवल के आयोजन में सहयोग दे रही सिक्योर हिमालय और नॉट ओन मैप संस्था का भी धन्यवाद किया।

इस दौरान मिस्टर और मिस स्नो फेस्ट का भी आयोजन किया गया । जिसमें घाटी के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर इवेंट भी आयोजित करवाई गई।

हिमीरा फेस्ट के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी विकासात्मक योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उपमंडला अधिकारी रजनीश शर्मा , पीएसी सदस्य राजकुमार, प्रधान केदार नाथ व अन्य अधिकारी तथा युवक व महिला मंडलों के सदस्य तथा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...