न सुनाई देता था, न बोल पाता था, डाक्टरों ने भी मान ली थी हार, पर मां चिंतपूर्णी के दर हुआ बड़ा चमत्कार

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

अगर कोई सच्चे मन से मां की स्तुति करे, तो गूंगे भी बोलना शुरू कर देते हैं। देवभूमि में देवताओं के दर कई चमत्कार देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार हुआ है। मां चिंतपूर्णी के दर में, जहां एक भक्त, जो कि न सुन सकता था और न ही बोल पाता था, लेकिन मां चिंतपूर्णी के आशीर्वाद से उसने बोलना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार देर शाम एक चमत्कार देखने को मिला। पंजाब से एक श्रद्धालु परिवार मां के दर्शन करने आया था। उनके साथ उनका 35 वर्ष का बेटा भी साथ था।परिवार के सदस्यों ने बताया कि जब उनका बेटा सात साल का था, तब उसे सुनाई देना और बोलना दोनों ही बंद हो गए थे।

वे आज से पहले भी कई बार मां के दरबार आए और हाजिरी भरी। यहां तक की डॉक्टर ने भी मना कर दिया था, लेकिन आज मां की कृपा से ऐसा चमत्कार हुआ कि हमारे परिवार में खुशियां ही खुशियां आ गईं और मां के दरबार में उनका बेटा बोलने लग पड़ा।

जब श्रद्धालु से बात की गई तो उसने बताया कि मैं दर्शन करके जैसे ही आगे निकल, तो पीछे से आवाज आई और मैं पीछे मुड़ा, तभी मंदिर के पुजारी ने मुझे माता जी का चरणामृत और चुन्नी दी और तभी मेरे कान में जोर-जोर से झुनझुन होना शुरू हो गई और मैं मां की कृपा से अब सुन भी पा रहा हूं और बोल भी पा रहा हूं। यह चमत्कार देखकर मंदिर में बैठे श्रदालु भी हैरान हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...