नौ जुलाई से प्राइवेट स्कूल रहेंगे मानसून अवकाश पर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन ने प्रदेश के स्कूलों में 21 जून से प्रस्तावित मॉनसून छुट्टियों का विरोध किया है और नौ जुलाई से 11 अगस्त तक छुट्टियां करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजे पत्र में इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन ने कहा कि उनके संंगठन में सीबीएसई और प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के ऐसे स्कूल हैं, जो सरकार से कोई सहायता नहीं लेते हैं।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डा. गुलशन कुमार ने कहा कि दो साल बाद खुले स्कूलों में अभी तक बड़ी मुश्किल से 50 दिन की पढ़ाई हुई है और बहुत से छात्र ऐसे हैं, जो अपने सहपाठियों से बहुत पीछे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार मौसम विभाग ने सामान्य से भारी मॉनसून की भविष्यवाणी की है, इसलिए उनका संगठन नौ जुलाई से 11 अगस्त तक मॉनसून की छुट्टियां करेगा। उन्होंने कहा कि जब मॉनसून चरम पर होगा, उस समय स्कूल खोलना समझदारी नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...