
शाहपुर- नितिश पठानियां
उपमंडल शाहपुर के विकास खंड रैत के तहत पड़ती बसनूर पंचायत के नौशहरा गांव में विकास कार्यो को लेकर सरेआम धाधली हो रही है।
स्थानीय जनता भाजपा समर्थक बसनूर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य द्वारा कुहल के करवाये जा रहे काम से नाखुश है। इस घटिया किए हुए कार्य को लेकर विभाग भी आंखे मूंद कर सोया है।
इस तरह के कार्य को देखकर साफ जाहिर है कि भाजपा सरकार के नाक के नीचे अधिकारियों सहित, भाजपा समर्थक, पंचायत समिति सदस्य, खुलेआम जनता के पैसों का दुरुपयोग करके अपने घरों को भर रहे है।
युवा कांग्रेस बसनूर पंचायत के नौशहरा गांव की जनता के साथ है और मांग करती है कि, इस घटिया कुहल निर्माण कार्य की जांच करके पंचायत समिति सदस्य के खिलाफ कड़ी कार्यबाही की जाए।
