नौकरी से हटाए जाने पर आऊटसोर्स कर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास

--Advertisement--

Image

चम्बा – अनिल संबियाल

मेडिकल काॅलेज चम्बा में एक आऊटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से हटाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया। नौकरी से हटाए कर्मचारी ने बुधवार को आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया।

उधर, मेडिकल काॅलेज स्टाफ  ने आऊटसोर्स कर्मचारी के गैर-जिम्मेदारना रवैये व अभद्र भाषा प्रयोग करने की शिकायत डीसी से की है। यही नहीं, दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत पत्र भी सौंपे गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल काॅलेज चम्बा में आऊटसोर्स पर तैनात एक कर्मचारी की कंपनी ने सेवाएं खत्म करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उसे एक माह का नोटिस दिया गया है।

लैटर मिलने के बाद कर्मचारी बुधवार को अतिरिक्त निदेशक से मिलने पहुंचा था और उसने नौकरी से हटाए जाने की वजह पूछी। इस दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मेडिकल काॅलेज के अतिरिक्त निदेशक निशांत ठाकुर ने कहा कि आऊटसोर्स कर्मचारी की काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। मेडिकल काॅलेज प्रबंधन की ओर से आऊटसोर्स प्रदत्त कंपनी को इस बारे लिखा था। कंपनी ने उसे हटाने के आदेश पारित किए हैं। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से बात करें। मेडिकल काॅलेज प्रबंधन का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...