नौकरी चाहिए तो 26 फरवरी को आएं बिलासपुर आइटीआइ, 585 पदों पर की जाएगी भर्ती

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

रोजगार की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर है। विभिन्न कंपनियां औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) बिलासपुर में विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। ये इंटरव्यू बिलासपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में 26 फरवरी को सुबह दस बजे आयोजित किए जाएंगे।

इस इंटरव्यू में जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के सहयोग से 585 पदों की भर्ती की जाएगी। इन कंपनियों में ल्यूमिनस इंडिया लिमिटेड गगरेट की ओर से 40 पदों के लिए,

एसईबी इंडिया लिमिटेड की ओर से 15 पदों के लिए,

प्राक्टर एंड गैंबल लिमिटेड बद्दी की ओर से 15 पदों के लिए

सुपर हौंडा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 30 पदों के लिए, ग्राइंडवेल नार्टन बरोटीवाला द्वारा 30 पदों के लिए,

एलेना आटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड मोहाली पंजाब द्वारा 100 पदों के लिए,

अग्रवाल स्टील प्राइवेट लिमिटेड ग्वालथाई बिलासपुर द्वारा मशीन आपरेटर के 30 पदों के लिए

इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गाड्र्स के 100 पदों के लिए,

अलाइंस स्टाङ्क्षफग बद्दी द्वारा 130 पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे।

कंपनियों द्वारा चयनित उम्मीदवारों को मासिक मानदेय के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार के लिए शैक्षणिक योग्याता आइटीआइ फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिकल, मशीनिस्ट, प्लंबर, दसवीं व 12वीं पास निर्धारित की गई है।

इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों को 9000 से 11 हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा, जबकि उम्मीदवारों को रहने के साथ ईएसआइ और पीएफ का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकेंगे।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि 18 से 40 वर्ष के इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 26 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में बिलासपुर में पहुंच कर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...