नौकरी के लिए सात व आठ मार्च को आएं हिमालयन आइटीआइ

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

हिमालयन आइटीआइ लगवलियाना में हैमिल्टन हाउस वेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से सात और आठ मार्च को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी द्वारा कैंपस इंटरव्यू में इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक व्हीकल तथा फिटर, वेल्डर, आइटीआइ पास जिनकी आयु 20 से 25 वर्ष तक हो वे युवा भाग ले सकते हैं।

समस्त इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ वांछित प्रमाणपत्र जैसे कि आइटीआइ पास प्रमाणपत्र, मैट्रिक पास एवं उच्च शिक्षा प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फोटो आदि लेकर हिमालयन आइटीआइ लगवलियाना में सुबह 10 बजे पहुंचें। उक्त कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को नियमित तौर पर नौकरी प्रदान की जाएगी।

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग एवं हेल्पर की नियुक्ति के लिए आएं आइटीआइ हमीरपुर

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि स्वराज इंडिया इंजन लिमिटेड इंडस्ट्री एरिया फेस-8 मोहाली, जो कि फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मकैनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रैक्टर एवं इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक सात मार्च को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग एवं हेल्पर की नियुक्ति के लिए हमीरपुर आइटीआइ में साक्षात्कार लेगी।

उन्होंने बताया कि इस चयन प्रकिया के लिए जिन अभ्यर्थियों ने 2018 से 2021 तक आइटीआइ पास की है वे इस चयन प्रकिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इस चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ग्रुप डिस्कशन और मेडिकल कंपनी द्वारा किया जाएगा।

कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 7700 से 9480 मासिक मानदेय दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने आइटीआइ के साथ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग भी की है वे भी इस साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 12383 रुपये तथा इसके अतिरिक्त बोनस भी मासिक मानदेय दिया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले से ही स्वराज इंजन लिमिटेड में काम किया है वह साक्षात्कार में भाग नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा 12वीं पास लड़कियां महिलाएं भी अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए योग्य हैं तथा आठवीं, 10वीं व 12वीं पास पुरुष हेल्पर भी रखे जाने हैं जिनको कंपनी द्वारा 354 रुपये प्रतिदिन, पीएफ तथा ईएसआइ की सुविधा भी नियमनुसार हेल्पर को मिलेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी सात मार्च को सुबह 10 बजे आइटीआइ हमीरपुर में अपने सारे मूल प्रमाणपत्र की दो प्रतियां आधार कार्ड तथा अपना बायोडाटा के साथ तीन फोटोग्राफ लेकर इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को दो डोज कोविड-19 टीकाकरण लगा होना चाहिए तथा कोविड-19 नियमों का पालन करना आवश्यक होगा। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए संबंधित ट्रेड में आइटीआइ पास होना जरूरी है।

अधिक जानकारी के लिए 01972-222609, 70188-17768, 93061-97730 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...