नैनी खड्ड के पास आग लगने से कई वन संपदा जलकर राख

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज सुबह नैनीखड्ड के काली माता मंदिर के पास शरारती तत्वों के द्वारा घटासनी वन क्षेत्र के तहत आने वाला जंगल में सुबह 9:00 बजे के करीबआग लगा दी गई इसकी सूचना नैनीखंड वन विभाग के बीओ चमन लाल को फोन के माध्यम से लोगों के द्वारा दी गई।

बीओ चमन लाल के द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने सभी वन कर्मचारियों को नैनीखड्ड पहुंचने का निर्देश दिए लगभग 9:30 बजे के करीब सभी वन विभाग के लोगों की तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को बुझाने में जुड़ गए और वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मस्कत के बाद लगभग 1:30 बजे की करीब आग को काबू कर लिया। जिसमें काफी वंशब्दा जलकर राख हो गई।

अभी हाल ही में बरसात में लगाये गए कुछ एक नए पौधे भी अग्नि में जल कर राख हो गई। यदि वन कर्मचारी थोड़ी देर और न पहुंचते तो इससे भी ज्यादा नुकसान हो सकता था। लोगो का कहना था यदि आग रात के समय में लगाई गई होती तो इस से भी ज्यादा वन संपदा को नुकसान हो सकता था।

डी एफओ डलहौजी रजनीश महाजन के बोल

जब इस बाबत डी एफओ डलहौजी रजनीश महाजन से बात किया तो उन्होंने बताया यदि कोई भी व्यक्ति वनों में आग लगाता हुआ पाया जाता है तो उनकी सूचना देने वालों को उनका नाम गुप्त रखा जाएगा और उनको वन विभाग की ओर से नगद पुस्कार भी का दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...