नेल पॉलिश, टैटू, खुली या तंग मोरी की पैंट-सलवार पहन स्कूल आने पर रोक, सरकार ने जारी किए निर्देश

--Advertisement--

राज्य सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से वर्दी के रंग-रूप और अन्य पहनावों को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थी बालों में जेल, हाथों में नेल पॉलिश, शरीर पर टैटू और खुली या तंग मोरी की पैंट-सलवार पहनकर नहीं आ सकेंगे।

राज्य सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से वर्दी के रंग-रूप और अन्य पहनावों को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्राओं के लिए घुटने से नीचे तक स्कर्ट, कमर से नीचे तक शर्ट पहनना और लंबे बाल होने पर दो चोटी बनाना अनिवार्य होगा।

शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशकों को तय नियमों का नए सत्र से पालन सुनिश्चित करवाने के लिए पत्र भेज दिए हैं। पहली से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाले करीब साढ़े सात लाख विद्यार्थियों को नए सत्र से पहनावे में बदलाव लाना होगा।

शिक्षा सचिव की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट है कि छात्राओं के सूट की लंबाई घुटनों से एक इंच नीचे होगी। सलवार की मोरी न तो बहुत अधिक होगी और न अधिक तंग। स्कूल शर्ट-स्कर्ट चुनते हैं तो शर्ट के कॉलर सफारी सूट जैसेे होंगे। सूट और शर्ट पूरे बाजू के बनाने होंगे। लंबी जुराबें पहननी होंगी। टाई को शर्ट के पहले बटन को बंद करते हुए लगाना होगा।

लंबे बालों वाली छात्राओं को रिबन बांध कर दो चोटी करनी होगी। छोटे बाल वाली छात्राओं को हेयर बैंड के साथ हेयर पिन लगानी होगी। छात्राओं को दुपट्टा भी पहनना होगा। छात्रों को छोटे बाल रखने होंगे।

सिख समुदाय के छात्रों को सफेद पटका पहनना होगा। बालों में जेल लगाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा मेकअप कर आने, आभूषण पहनने, ऊंची एड़ी के जूते या बूट पहनने पर रोक लगाई है।

वर्दी के चयन के लिए स्कूल प्रमुख-एसएमसी अधिकृत
सरकार ने वर्दी का रंग और रूप तय करने का अधिकार स्कूल प्रमुख और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) को दिया है। इसके लिए वर्दी के रंगों के छह विकल्प हैं। वर्दी का कोई भी विकल्प तय नहीं होने पर स्कूल पुरानी वर्दी चुन सकेंगे। बैग फ्री डे या अन्य किसी विशेष दिवस पर स्कूल ट्रैक सूट भी लगा सकेंगे।
छात्रों की वर्दी के 6 विकल्प
शर्ट     पैंट
सफेद    ग्रे
सफेद     नेवी ब्लू
लाइट पीच    चाॅकलेट ब्राउन
लाइट खाकी    मिलिट्री ग्रीन
पिस्ता ग्रीन     लाइट खाकी
सफेद    लाइट ग्रे
छात्राओं की वर्दी के 6 विकल्प
सूट/सलवार
लाइट ग्रे/सफेद
नेवी ब्लू/सफेद
लाइट पीच/सफेद
मिलिट्री ग्रीन/सफेद
प पिस्ता ग्रीन/सफेद
ग्रे व मरुन चेक/सफेद

छात्राओं के लिए शर्ट, पैंट और स्कर्ट के रंग छात्रों की तरह ही चुनने होंगे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...