नेरचौक मेडिकल कॉलेज: पहले बैच के 90 एमबीबीएस प्रशिक्षु बने चिकित्सक

--Advertisement--

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश भवानी ने कहा कि 2017 बैच के 90 एमबीबीएस के प्रशिक्षु पूरी तरह से डॉक्टर बन गए हैं। उन्होंने सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सुंदरनगर – डॉली चौहान

श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज से 2017 बैच के 90 एमबीबीएस प्रशिक्षु डॉक्टर बन गए हैं। यह डॉक्टर देशभर के निजी और सरकारी क्षेत्र में चल रहे अस्पतालों में सेवाएं देने के योग्य हो गए हैं।

साढ़े चार साल तक मेडिकल कॉलेज में थ्यूरी की पढ़ाई करने के बाद यह पिछले साल एक साथ से मेडिकल कॉलेज में अपनी इंटर्नशिप कर रहे थे।

हाल ही में इन सभी डॉक्टरों की एक साल की इंटर्नशिप पूरी हाने के बाद कॉलेज ने इन्हें डॉक्टर घोषित कर दिया है और अब यह प्रदेश, देश में विभिन्न सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं।

हालांकि इनमें से अधिकतर नौकरी करेंगे तो कई एमबीबीएस के बाद अन्य डिग्री करने के लिए भी योग्य हैं। बहुत से डॉक्टर अपनी पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं भी देंगे।

प्रधानाचार्य डॉ. राजेश भवानी के बोल

उधर, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश भवानी ने कहा कि 2017 बैच के 90 एमबीबीएस के प्रशिक्षु पूरी तरह से डॉक्टर बन गए हैं। उन्होंने सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...