नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री बोले, अब फर्जी घोषणाएं कर रहे सीएम

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनावी दौर को देखते हुए फर्जी घोषणाएं कर रहे हैं। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने गुरुवार को ऊना में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही।

उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते हुए भाजपा जनता को बरगलाने में जुट गई है। अब प्रदेश सरकार हवाई घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है और जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है।

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मेरी जिद है और हम कह रहे हैं कि आप मुद्दों पर चर्चा करें, वहां जिद दिखाएं। हिमाचल प्रदेश की बेरोजगारी पर चर्चा करें, कर्ज पर चर्चा करें।

कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी कांग्रेस ने जहां जनता के बीच रहकर काम किया, वहीं लगातार सरकार की नीति व नीयत पर सवाल उठाए।

आम जनता को आर्थिक मदद सरकार नहीं कर पाई। लोगों की परेशानी का हल नहीं कर पाई। घोटाले, नौकरी बेचना, चोर दरवाजे से काम करना, यह सरकार का अंग बन गया है।

भाजपा नेता संपर्क में

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दावे की कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं, पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नजर दौड़ा लें भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। कांग्रेस गुण-दोष के आधार पर निर्णय करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...