नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, पालमपुर में मनाया गया विश्व ट्यूबरक्लोसिस दिवस

--Advertisement--

पालमपुर – नवीन शर्मा

नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, पालमपुर में 24 मार्च 2023 को “विश्व ट्यूबरक्लोसिस दिवस” मनाया गया। इसका उद्देश्य सांस से जुड़ी इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना है।

टीबी एक संक्रामक रोग है, जो बहुत पुरानी बीमारी है। यह पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ है। पूरी दुनिया में हर साल टीबी के करीब 10 मिलियन मामले सामने आते हैं। भारत में टीबी के सबसे ज्यादा मामले देखे जाते हैं जो कुल मामलों का 2.69 मिलियन के करीब हैं।

इस दौरान डॉक्टर अनुपमा सिंह (बी ऍम औ, गोपालपुर) एवं श्रीमती सूचि शर्मा (टी बी सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर) की सहकार्यता से विभिन्न गतिविधियों जैसे पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमे छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छात्राओं ने मानव लोगो एवं लघु नाटिका के द्वारा आम जनता को पल्मोनरी टीबी के बारे में जागरूक किया. कॉलेज के चेयरमैन भुवनेश सूद, मैनेजिंग डायरेक्टर विशारद सूद एवं प्रिंसिपल सुशीला मार्गरेट ने छात्राओं को जीतने की बधाई दी व् उनका मनोबल बढ़ाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...