नूरपुर: 51 पंचायतों के लिए 159 मतदान केंद्रों में डालें जाएगे वोट- बीडीओ डॉ रोहित शर्मा

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पूरे हिमाचल प्रदेश में होंगे।इसी के तहत नूरपुर ब्लॉक के कर्मचारियों ने कमर कस ली है और पँचायत चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली है। नूरपुर विकास खंड अधिकारी डॉ रोहित शर्मा ने बताया कि हिमाचल मे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों मे 17-19-21 जनवरी को होने जा रहे हैं। इस के चलते नूरपुर विकास खंड में तैयारियां हो चुकी है और हो रही हैं।नूरपुर ब्लाक में लगभग पच्चासी हजार के करीब मतदाता मतदान करेंगे।नूरपुर में कुल 51 पंचायत और 159 मतदान केन्द्र है।जिसमें 17 मतदान केन्द्र अति संवेदनशील ,26 संवेदनशील और 116 सामान्य मतदान केन्द्र है।

रोहित शर्मा ने बताया कि विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की सूचियां मंगवा ली गई हैं।उनकी ड्यूटी लगा दी है ओर पोलिंग पार्टिया भी वना दी गई है। इस बार 125 पोलिंग पार्टिया इसमें भाग ले रही है। रोहित शर्मा ने बताया कि जो भी उम्मीदबार अपने लिए कहीं भी वोट मांगने जाएंगे उन्हें कोरोना टैस्ट करवाना जरूरी है ओर टेस्ट की नेगटिव रिपोर्ट हमेशा अपने साथ रखना जरूरी होगा।अगर कोई उमीदवार बिना कोरोना टेस्ट के प्रचार करता हुआ पाया गया या किसी भी उमीदवार की शिकायत कही से आती है तो उस उमीदवार पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और उसके प्रचार प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

कोरोना को मद्देनजर रखते हुए वोट डालने वाले हर व्यक्च को मास्क पहनना और सोशल डिस्टैंसिग रखना अति आवश्यक है।हर मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी स्थापित की गई है।डॉ रोहित शर्मा ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने मतदान का सही सदुपयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...