नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब ने करोना संक्रमित मरीजों का अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

नूरपुर में रोजाना कोरोना के मामले आ रहे हैं जिससे प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब ने करोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु होने पर उनका अंतिम संस्कार करने का बीड़ा उठाने का निर्णय लिया है।  स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने बाकायदा प्रशासन को एक सूची सौंपी है जिसमें उन स्वयंसेवकों के नाम है जो कोरोना मरीज की मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार करने में मदद करेंगे।

एसडीएम नूरपुर में भी स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस मुश्किल दौर में सभी लोगों को एकजुट होकर चलना और नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब ये पहल काबिले तारीफ है। वही क्लब के सदस्य सुरेश रैना ने बताया कि क्लब की और से स्वयंसेवकों के नाम दिए गए हैं। ये सिर्फ कोरोना मरीजों का अंतिम संस्कार ही नही करेंगे बल्कि प्रशासन को अन्य कहीं भी क्लब के सदस्यों की जरूरत पड़ती है तो वह प्रशासन का साथ देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...