नूरपुर सिविल अस्पताल में पैंक्रियाज की रसौली का हुआ सफल ऑपरेशन

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

सिविल अस्पताल नूरपुर में डाक्टरों ने पेट के पैंक्रियाज के साथ बनी रसौली का सफल ऑपरेशन कर सुल्याली के एक मरीज की जान बचाई है।

अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि उक्त मरीज के पेट में पैंक्रियाज के साथ रसोली बन गई थी। इससे उसकी आंत में पाचन रस को प्रवाहित करने वाली नली बाधित हो रही थी। यह एक जोखिम वाला ऑपरेशन था। इसके लिए एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. रुहानी महाजन के सहयोग से सफलतापूर्वक ऑपरेशन को किया गया।

डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि लगभग दो घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऑपरेशन का निजी अस्पताल में तीन से चार लाख रुपये का खर्चा बताया गया था।

इस तरह के आपरेशन मेडिकल काॅलेज टांडा या आईजीएमसी शिमला में ही किए जाते है। सिविल अस्पताल की श्रेणी में पूरे प्रदेश में मात्र नूरपुर में ऐसा आपरेशन अभी तक हुआ है।

वहीं, नूरपुर में तैनात एमएस डॉ. नीरजा गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ऐसे सभी ऑपरेशन पूर्ण रूप से निशुल्क किए जाते हैं। उन्होंने मरीज के सफलतापूर्वक आपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...