नूरपुर में तैनात हिमाचल पुलिस के गायक प्रेम शर्मा का ”जोवनुआ चित चोरनुआ” गाना सोशल मीडिया पर बटोर रहा सुर्खियां

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

पुलिस थाना नूरपुर में तैनात हिमाचल प्रदेश पुलिस के गायक प्रेम शर्मा के द्वारा लिखा व गाया हुआ गाना “जोवनुआ चित चोरनुआ” आज सुबह रिलीज हुआ था। जो आज सोशल मीडिया पर खुब धमाल मचा रहा है।

उल्लेखनीय है कि प्रेम शर्मा ने इससे पहले फौजणें, ऊठ देरणूंआ, सोने रूपे चिड़िये, चोरटियो, गाने भी यूट्यूब के भासरा एंटरटेनमेंट चैनल पर गाने गाकर अपलोड किए हैं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा है।

प्रेम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जोवनुआ चित चोरनुआ उन्होंने स्वयं लिखा तथा खुद गाया है, जिसे संगीत राणा लोक स्टूडियो भङवार द्वारा दिया गया है और इसकी शूटिंग बोह, सल्ली, दरिणी, गग्गल, कुनाल पथरी की हसीन वादियां में की गई।

बता दे कि प्रेम शर्मा रजोल तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के स्थाई निवासी हैं। वर्तमान में नूरपुर पुलिस थाना में बतौर अन्वेषणा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वही प्रेम कुमार ने बताया कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था और जैसे उनके पहले गानों को प्यार दिया वैसे इस गाने को भी प्यार दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...