नूरपुर पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, पंजाब से भी चोरी की थीं तीन बाइक

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नूरपुर मे पुलिस थाना नूरपुर के अन्तर्गत दिनांक 05.12.23 को रोहित शर्मा पुत्र पवन शर्मा की शिकायत पर एक मोटर साईकिल की चोरी होने के संम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा उपरोक्त अभियोग पर शीघ्र कार्यवाही करते हुये राजिन्द्र कुमार पुत्र जीतो, विशाल पुत्र चमन लाल, को उसी दिन दिनांक 05.12.23 को गिरफतार करके उनके कब्जे से चोरीशुदा मोटर साईकिल को बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली।

उपरोक्त गिरफतार आरोपीयो से कड़ी पुछताछ अमल मे लाई गई। उपरोक्त आरोपियो से की गई पुछताछ के आधार पर इस चोर गिरोह में शामिल एक अन्य आरोपी कर्ण सिंह पुत्र लाल सिंह को दिनांक 6.12.23 को को गिरफ्तार किया गया।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा पंजाब से चोरी किए गए तीन मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। जिस पर दिनांक 7.12.023 को धमेटा से तीनो चोरीशुदा मोटर साईकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...