नूरपुर: चिट्टे की ओवरडोज़ से युवक की मौत, तलाड़ा में पेश आया वाकया, मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर के तलाड़ा गांव में पेश आया वाकया, मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर – स्वर्ण राणा

चिट्टे के सेवन से एक और युवक की मौत हो गई। नुरपुर थाना क्षेत्र के तहत तलाड़ा गांव में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ (23) निवासी तलाड़ा के रूप में हुई है। नूरपुर थाने में मृतक के भाई गौरव पठानिया पुत्र दलजीत सिंह निवासी तलाडा की शिकायत पर 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई सौरभ बद्दी में कंपनी में नौकरी करता था। नौ मार्च को वह घर आया था । दस मार्च को अपने दोस्तों की पार्टी में गया था। वहां पर दोस्त अनिल कुमार निवासी पंजासरा से चिट्टा लेने के लिए गया था और चिट्टे को पीने से उसके भाई की जान चली गई।

डीएसपी विशाल वर्मा के बोल

नूरपुर डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद भी मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। यह मामला पहले प्राथमिक स्तर पर सीआरपी 176 के तहत पंजीकृत किया गया था। अब यह मामला आईपीसी 304 में स्थानांतरित कर दिया गया है। आरोपी अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक सौरभ पठानिया पुलिस रिकार्ड में इस मामले में पहले से था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...