नूरपुर के निस्वार्थ गौ सेवकों की टोली ने गौ बंशज के गले मे रेडियम कॉलर पहनाने का सेवा कार्य किया शुरू

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

जैसे ही मौसम ने करवट बदली ,फिर एक बार नूरपुर के निस्वार्थ गौ सेवकों की टोली ने पिछले साल की तरह इस बार भी धुंध के मौसम में बेसहारा गौ बंशज के गले मे रेडियम कॉलर पहनाने का सेवा कार्य शुरू कर दिया है। आज गौ सेवा प्रमुख अर्पण चावला ने गौ सेवकों की टोली के साथ नूरपुर ,बोढ़ ,जसूर में बेसहारा गौ बंशज के गले मे रेडियम कॉलर पहना कर शुरुआत की है।

गौ सेवक प्रमुख अर्पण चावला ने बताया कि ये रेडियम कॉलर वाहनों की लाईट पड़ते ही चमकने लग पड़ते है और वाहन चालक सचेत हो जाते है कि आगे कोई बेसहारा गौ बंशज है और दुर्घटना होने से बच जाती है। ये गौ सेवक पिछले 2 बर्ष से निस्वार्थ बेसहारा दुर्घटनाओं में घायल गौ बंशज की सेवा,रक्षा का कार्य निरंतर कर रहे है।आये दिन इन गौ सेवकों को मलहम पट्टी ,दुर्घटनाओं में अति चोटिल गौ वंशज को गाड़ी में डाल कर अलग अलग गौशाला पहुचाते देखा जा सकता है ।

अभी तक सैंकड़ों के हिसाब में बेसहारा गौ बंशज का ईलाज ,गौशाला पहचाना ओर रेडियम कॉलर पहनाने का सेवा कार्य कर चुके है गौ सेवा प्रमुख अर्पण चावला ने बताया कि ये निस्वार्थ गौ सेवा का कार्य आगे भी अपने गौ सेवक भाइयों के सहयोग से निरंतर जारी रहेगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...