नूरपुर के डॉक्टर्स ने की 2 घण्टे के लिए पेन डाउन स्ट्राइक लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

छठा पे कमीशन पूरी तरह लागू नही होने की वजह से वीरवार को नूरपुर सिविल अस्पताल में डॉक्टर्स ने 2 घण्टे के लिए पेन डाउन स्ट्राइक की। इस दौरान कुछ देर के लिए मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

पेन डाउन स्ट्राइक के बारे में जानकारी देते हुए डॉ सुशील शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार ने छठा पे कमीशन लागू कर दिया है लेकिन हिमाचल सरकार ने इसे अभी पूरी तरह लागू नही किया है।

उन्होंने कहा कि इनकी मांगे ना मानने तक पूरा सप्ताह इसी तरह से रोजाना दो घण्टे की स्ट्राइक की जाएगी। अगर उसके बाद भी सरकार ने इनकी मांगों पर गौर नही किया तो आगामी नीति केंद्रीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार तय की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि जिस तरह पंजाब सरकार में डॉक्टर्स की सीलिंग बढ़ाई गई है उसी तरह प्रदेश में भी डॉक्टर्स की सीलिंग बढ़ाई जाए।

इसके साथ ही इनकी मांग है कि जो डॉक्टर्स अनुबंध पर हैं। उनका मानदेय सिर्फ 60 फीसदी बढ़ाया गया जबकि वो भी नियमित डॉक्टर्स की तरह ही काम कर रहे हैं। लिहाज सरकार से मांग है कि अनुबंध डॉक्टर्स को भी नियमित डॉक्टर्स की तरह वेतन दिया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...