नूरपुर अस्पताल के मुख्यद्वार एक माह से बैठी बुजुर्ग, कोई नहीं ले रहा सुध

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

उपमंडलीय अस्पताल नुरपुर के मुख्यद्वार पर कई दिन से डेरा लगाए हुए एक अनजान वृद्ध महिला बैठी है, लेकिन शासन और प्रशासन की ओर काेई सुध नहीं ली जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह वृद्ध महिला न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है। लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले उक्त महिला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुई थीं और उसे 108 के माध्यम से नूरपुर अस्पताल लाया गया था l टांग में चोट के कारण वह चल फिर भी नहीं सकती।

वहीं, एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। उक्त महिला के उपचार और उचित रखरखाव के संबंध में शीघ्र कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...