नियांगल में श्मशानघाट की प्रोटेक्शन वाल निर्माण कार्य में बिना औपचारिकता सरकारी सीमेंट का हो रहा प्रयोग

--Advertisement--

पंचायत प्रधान व जेई नहीं दे पा रहे संतोषजनक जबाब

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली के तहत पंचायत नियांगल में पंचायती कार्य में दरिया का मटमैला मैटीरियल लगाने का मामला उजागर हुआ है। नियांगल पंचायत घर से करीब 30 मीटर दूर श्मशानघाट की प्रोटेक्शन वॉल का काम पंचायत द्वारा लगाया गया है जिसमें रेत व बजरी घटिया क्वालिटी का प्रयोग किया जा रहा था।

शिकायतकर्ता ने बताया की यह कार्य अभी तक स्वीकृत भी नहीं हुआ है तथा न तो नए बेंडर को जोड़ा गया है क्योंकि अभी तक समाचार पत्र में निविदाएं भी आमंत्रित नहीं की गई हैं। सारी ओपचारिकता पूरी लिए बिना ही नियमों को ताक पर रखकर इस कार्य में सरकारी सीमेंट व घटिया क्वालिटी का मैटीरियल का प्रयोग करके सरकारी खजाने को चपत लगाई जा रही है।

हालांकि पंचायत प्रधान ने कहा कि यह मैटीरियल किसी ने दान दिया हुआ है परन्तु सवाल उठता है कि अगर इसका टेंडर ही नहीं हुआ है तो फिर सरकारी सीमेंट कहां से इस कार्य में लगाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा यह सामग्री दान स्वरूप दी गई है तो फिर इस कार्य में सरकारी सीमेंट का प्रयोग किस तरीके से किया जा रहा है और जिस काम के लिए सीमेंट सेक्शन हुआ है। शिकायतकर्ता ने जिला पंचायत अधिकारी से मांग उठाई है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए।

कार्य में लगे मिस्त्री के बोल

कार्य में लगे मिस्त्री ने बताया कि ये काम पंचायत प्रधान ने लगाया हुआ है। मैटीरियल के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

पंचायत प्रधान चुन्नी लाल व जेई ओमप्रकाश के बोल

इस बारे में पंचायत प्रधान चुन्नी लाल व जेई ओमप्रकाश ने बताया कि श्मशानघाट की प्रोटेक्शन वॉल के लिए मैटीरियल दानी सज्जन द्वारा दिया गया है लेकिन सरकारी सीमेंट के प्रयोग पर दोनों ही कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे पाए।

जिला पंचायत अधिकारी के बोल

इस बारे में जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि अगर कार्य लोगों द्वारा करवाया जा रहा है तो उसमें सरकारी सीमेंट का प्रयोग नहीं किया जा सकता और अगर कार्य पंचायत द्वारा कार्य करवाया जा रहा है तो खड्ड का रेत बजरी का प्रयोग नहीं किया जा सकता। जल्द ही जांच के लिए विकास खंड अधिकारी नगरोटा सूरियां को आदेश दिए गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...