निजी बस व कार में टक्कर, बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

Image

चम्बा, व्यूरो 

लंगेरा-चम्बा मार्ग पर सियूला के पास बस व स्विफ्ट कार में भिड़त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं। लंगेरा-चम्बा मार्ग पर संघनी से बस एच.पी. 73 -9100 चम्बा जा रही थी। जब बस सलूणी से एक किलोमीटर पीछे सियूल नामक स्थान पर पहुंची तो सामने से आ रही स्विफ्ट कार एच.पी. 44-3910 के साथ टक्कर हो गई। इसके बाद चालकों में बहस शुरू हो गई। दोनों पक्षों में घंटों तक मैं-मैं तू-तू चलती रही। इससे सड़क पर जाम लग गया।

चम्बा व संघनी, हिमगिरि जाने वाली बसें के अलावा छोटी-बड़ी गाडियां जाम में फंस गई। सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इसके कारण वाहन चालकों व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों द्वारा दोनों पक्षों को समझने के बाद बस चालक ने स्विफ्ट कार हुए नुकसान कि भरपाई करने बाद करीब पौने तीन बजे आपसी समझौता हुआ तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में पुलिस में शिकायत न होने से मामला दर्ज नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...