निजी बस में सवार 19 वर्षीय युवक चरस समेत गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने नाके के दौरान एक युवक से 434 ग्राम चरस की भारी खेप बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के एसआईयू की टीम ने शहर के बिंद्रावनी के पास नाका लगाया था।

इस दौरान कुल्लू से मंडी आ रही एक निजी बस को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान बस में बैठा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के बाली चौकी निवासी 19 वर्षीय मेघ सिंह से 434 ग्राम चरस बरामद की गई।

इस मामले में सदर पुलिस थाना ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज करके युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस मंडी जिला में नशे का काला कारोबार करने वाले और इसमें संलिप्त लोगों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इसके लिए विशेष अभियान चलाया है और आने वाले समय में भी यह अभियान जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घर बनाने के लिए 3 लाख देगी सरकार, हिमाचल की 26 महिलाओं को मिल चुकी 78 लाख की मदद

हिमाचल में घर निर्माण के लिए पात्र महिलाओं को...

हमीरपुर में IT फैकल्टी के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटी फैकल्टी के पदों पर भर्ती के...