निजी कंपनियों में नौकरी का मौका, 30 हजार तक मिलेगा वेतनमान

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब की मैसर्ज बीई फार्मास्यूटिकल और कालाअंब की मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स कंपनी 39 पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार देगी। इसके लिए 21 फरवरी को सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि बीई फार्मा को बीटेक मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल, बीफार्मा, बीसीए और आईटीआई अनुभव प्राप्त प्रार्थियों की आवश्यकता है। इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 से लेकर 30,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स में हेल्परों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि हेल्पर के लिए 8वीं और 10वीं पास युवाओं की आवश्यकता है।

यहां चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन 10,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 21 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक योग्यता और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ पहुंच सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...