निगम और बोर्डों में जल्द भरेंगे खाली पद

--Advertisement--

दिल्ली में मल्लिाकार्जुन खडग़े और केसी वेणुगोपाल से मिले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। हिमाचल में सरकार और संगठन को लेकर इस दौरान लंबी वार्ता हुई है। इस मुलाकात के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड और निगम में खाली पदों को भरने का काम शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के दौरान हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से मिलकर राज्य में चल रही गतिविधियों पर चर्चा करने वाले हैं।

दरअसल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोर्ड और निगम के खाली पदों को भरने और कार्यकर्ताओं की तैनाती इन पदों पर करने का मुद्दा पहले ही उठा चुकी हैं। शिमला में बीते दिनों कांग्रेस संगठन की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया था।

इस बैठक में नए सह प्रभारी विदित चौधरी अध्यक्षता की अध्यक्षता में हुआ था, जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत तमाम जिलों और ब्लॉक से पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य सरकार के सत्ता संभालने के बाद से पदों का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को अवसर देने पर ही चर्चा हुई।

बैठक के बाद हिमाचल सह प्रभारी विदित चौधरी ने कहा था कि प्रदेश सरकार में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिले, इसके लिए वह पूरे प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है और उनकी मजबूती से ही किसी भी प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार बनती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की पूरी बात सुनी जानी चाहिए और उनको पूरा मानसम्मान मिलना चाहिए।

चौधरी ने केंद्रीय आलाकमान के समक्ष प्रदेश से जुड़े संगठन के मसलों को हल करने के लिए मजबूती से पैरवी की बात कही थी, जबकि इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी। इस बैठक में ज्यादातर पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यकर्ताओं को सरकार में जगह न मिल पाने को लेकर अपना पक्ष रखा था।

अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में हैं और आलाकमान से उनकी लगातार मुलाकात हो रही है, तो इसका बड़ा फायदा संगठन में काम कर रहे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मिलने की संभावना है।

विक्रमादित्य सिंह के बयान को लेकर हुआ था बवाल

इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिल चुके हैं। उस समय विक्रमादित्य सिंह के बयान को लेकर बवाल हुआ था। हाइकमान ने इस बयान के बाद विक्रमादित्य सिंह को नसीहत भी दी थी।

अब इस मुलाकात के ठीक बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हरियाणा में चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली दौरे पर हैं और उनके इस दौरे के बाद संगठन में सक्रिय पदाधिकारी भी इस उम्मीद में हैं कि संगठन की बैठक के माध्यम से जो बात उन्होंने हाइकमान तक पहुंचाई हैं, उसका परिणाम मुख्यमंत्री की इस मुलाकात में निकलने वाला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...