नाहन बस स्टैंड में HRTC कर्मी व यात्री के बीच जोरदार हाथापाई, वीडियो वायरल

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के बस स्टैंड में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मी और कुछ यात्री आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब से शिमला जा रही HRTC की सुपरफास्ट बस जब नाहन बस स्टैंड पर पहुंची, तो बैक करते समय एक यात्री ने बस का दरवाजा जोर से बंद कर दिया। इस दौरान बस के परिचालक अरुण कुमार को माथे पर चोट लग गई।

परिचालक अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने यात्री से आग्रह किया था कि दरवाजा आराम से बंद करें, ताकि किसी को चोट न पहुंचे। इसी बात को लेकर पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हंगामे के दौरान HRTC का अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने की कोशिश की। करीब 15-20 मिनट तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

परिचालक अरुण कुमार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...