नाहन बस स्टैंड पर बहुमंजिला पार्किंग में हुड़दंगबाजी बरकरार, नहीं रहा खौफ

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

शहर के इंटर स्टेट बस स्टैंड में बहुमंजिला पार्किंग में हुड़दंगबाजी का दौर बरकरार है। बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के सामने चंद महीने पहले तक कच्चा टैंक पुलिस चौकी हुआ करती थी। लेकिन, केस हारने के बाद पुलिस विभाग को चौकी के भवन को खाली करना पड़ा था। इसे पुलिस लाइन परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया।

इसके बाद से कच्चा टैंक इलाका हुडदंगबाजी करने वालों के लिए जन्नत बन गया है। हालांकि, हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक व परिचालक अपने स्तर पर जोखिम उठाकर हुडदंगबाजों को काबू करने की कोशिश करते हैं, लेकिन स्थिति खराब हो रही है।

सबसे बड़ी समस्या ये है कि पार्किंग में खड़े वाहनों को क्षति पहुंचने की संभावना रहती है। वाहनों के डैमेज होने की सूरत में निगम को ही जवाब देना होगा। ऐसे में बेहतर है कि निगम बहुमंजिला पार्किंग की सुरक्षा को लेकर समय रहते ही उचित कदम उठा ले, अन्यथा निगम प्रबंधन को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

निगम के कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखे पत्र में कहा है कि जल्द से जल्द ये मामला पुलिस अधीक्षक के समक्ष उठाया जाएगा। रात के वक्त बहुमंजिला पार्किंग के अलावा बस स्टैंड पर गश्त होनी चाहिए।

नाहन डिपो क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार के बोल 

उधर, नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के माध्यम से हुडदंगबाजी को लेकर जानकारी मिली है। वीरवार को शहर से बाहर था, जल्द ही पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ एसडीएम से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर सख्त कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा।

आपको बता दें कि हुड़दंगबाजी को लेकर निगम के कर्मचारियों द्वारा पार्किंग में घुसने वाले शरारती तत्वों के वीडियो भी बनाए हुए हैं। ये वीडियो साफ तौर पर ये साबित करते हैं कि यहां हुडदंगबाजी चरम सीमा पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...