नालागढ़: 17 वर्षीय जतिन हत्याकांड मामला, पुलिस की कार्यवाई से असंतुष्ट परिवार ने की एसपी बद्दी से मुलाकात

--Advertisement--

एसपी बद्दी से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उठाई गई मांग, एसपी बद्दी मोहित चावला ने दिया मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन.

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ के रामपुर पोसवाला गांव के रहने वाले 17 वर्षीय जतिन नामक युवक को पहले किडनैप किया गया था और उसके बाद उसे गाड़ी समेत डुबोकर भाखड़ा नहर बुग्गा साहिब में हत्या कर फेंक दिया गया था। मृतक जतिन का शव 1 सप्ताह बाद पंजाब के रूप नगर जिला के तहत अलीपुर गांव के पास मिला था।

मृतक की हत्या के कई दिन बीत चुके हैं और लेकिन पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी बद्दी से मिला एसपी बद्दी से मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मांग उठाई गई।

पीड़ित परिजनों ने एसपी बद्दी से गुहार लगाई है कि इस मामले में कोई एक व्यक्ति उनके बेटे को किडनैप नहीं कर सकता। उनके बेटे को किडनैप करने के लिए कई लोग इस मामले में हो सकते हैं। उन्होंने आधा दर्जन के करीब अज्ञात लोगों पर शक जाहिर किया है कि पहले उनके बेटे को उनके घर के पास से किडनैप किया गया और उसके बाद उसे भाखड़ा नहर में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया।

फिलहाल एसपी बद्दी मोहित चावला ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और कहां है जो भी मृतक के परिजनों को डाउट है, उन्हें क्लियर किया जाएगा और मामले में अगर कोई भी व्यक्ति और जुड़ा है तो उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

एसपी बद्दी ने कहा है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस की जा रही है उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी बद्दी मोहित चावला का कहना है कि जतिन के परिवार वालों ने उनके साथ बैठक की है और अपने कुछ डाउट्स रखे हैं। मोहित चावला का कहना है कि मामले में डीएसपी नालागढ़ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाए और मामले में जुड़े हुए हर पहलू से गहनता से छानबीन की जाए ताकि मामले में जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...