नालागढ़ में पुलिस टीम पर हमला, नशे में धुत्त युवकों ने बरसाए डंडे-बोतल-ईंट-पत्थर, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

तीन कर्मचारी घायल; नशे में धुत्त दो युवकों ने बरसाए डंडे-बोतल-ईंट-पत्थर, आरोपी गिरफ्तार

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत गांव खेड़ा स्थित शराब ठेके के बाहर गत बुधवार रात नशे में धुत्त दो युवकों ने ऐसा तांडव मचाया कि मामला सीधे पुलिस टीम पर हमले तक पहुंच गया। दरअसल झगड़े की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची नालागढ़ थाना पुलिस पर दो युवकों ने कांच की बोतल, ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया।

हमले में अन्वेषण अधिकारी अजय, होमगार्ड प्रताप चंद और राकेश घायल हो गए, जबकि सरकारी वाहन की पिछली विंडशील्ड चकनाचूर हो गई। यही नहीं, आरोपी बाद में थाना नालागढ़ तक आ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए कैंची गेट भी तोड़ डाला, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना की शुरुआत उस समय हुई जब खेड़ा में ठेके पर दो युवक नशे की हालत में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों भडक़ उठे। आरोप है कि दीपू ने ठेके के बाहर पड़ी कांच की बोतल उठाकर होम गार्ड प्रताप चंद के सिर पर दे मारी, जबकि श्यामा ने ईंट-पत्थर पुलिस टीम पर फेंकने शुरू कर दिए।

आईओ अजय कुमार द्वारा रोकने पर दीपू ने टूटी बोतल से उनके बाएं कान पर वार किया और पेट में वार करने की नीयत से आगे बढ़ा, लेकिन वह बाल-बाल बचे। दोनों आरोपियों ने मौके पर पड़े डंडों से भी हमला किया और पुलिस के आईओ अजय कुमार की वर्दी तक फाड़ डाली। बीच-बचाव करने आए अरुण शर्मा को भी पीटा गया। घायल पुलिस कर्मियों ने सीएचसी नालागढ़ में उपचार करवाया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान के बोल

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...