नालागढ़: जाली कंपनी बनाकर लोगों को ठगने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

--Advertisement--

नालागढ़: जाली कंपनी बनाकर लोगों को ठगने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार।

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

जाली कंपनियां बनाकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने का दूसरा आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर माह में एक शिकायत नालागढ़ पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी कि दो व्यक्तियों द्वारा जाली कंपनी बनाकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी की गई है।

जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। जिस पर अब पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए हिमाचल के ऊना से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल 

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि दिसंबर माह में एक धोखाधड़ी का मामला नालागढ़ पुलिस थाना में दर्ज किया गया था। जिस पर पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उसे नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। उनका कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में उन्हें और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है कि आरोपी कहां-कहां इस तरह की धोखाधड़ी की घटनाओं का अंजाम दे चुके हैं। उनके इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं। इसका भी पूछताछ में पता किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...